दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर घायल

Raipur. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक निवासी 18 वर्षीय दीपक सिंह की उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके साथी सुरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से दिल्ली जा रहे थे। उनका उद्देश्य नीट पेपर लीक के विरोध में चल रहे आंदोलन और लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होना था।

जानकारी के मुताबिक, दोनों 18 जुलाई को छत्तीसगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। अलीगढ़ के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अलीगढ़ पुलिस ने दोनों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर सीतापुर पुलिस को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *